बच्चों की इम्यूनिटी और वजन दोनों को बेहतर करने के लिए उन्हें अच्छा डाइट देने की जरूरत है, जो वो खा भी सकें और उनके लिए फायदेमंद भी हो। आइए जानते हैं घर पर बने बेबी फूड्स के बारे में -
अनाज के बने पेनकेक्स
अनाज में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर अच्छी मात्र में होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों को अनाज से बने पेनकेक्स का सेवन कराएं, ये उनके सम्पूर्ण विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
टोफू का सेवन
टोफू सोया से बना एक खाद्य पदार्थ होता है, जो बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। टोफू का हल्का फ्राई करके बारीक टुकड़ों में कर लें और बच्चों को खिलाएं। ये उनके सेहत के लिए भी अच्छा होगा और स्वाद में भी बेहतर होगा।
अंडे का बेबी फ़ूड
छोटे बच्चों के लिए अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसे खिलाने का तरीका थोडा बदलना होगा। छोटे बच्चों को उबला हुआ अंडा ग्राइंड या अच्छे से पीस कर दें। इस तरह उन्हें अंडा खाने में परेशानी भी नहीं होगी और स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।
केला और बादाम
केला और बादाम दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बच्चों के शरीरिक और मानसिक विकास में बहुत मदद कर सकते हैं। केले का शेक बनाते हुए इसमें कुछ बादाम को पीस कर मिला दें और अच्छे से मिक्स कर लें।
गेहूं का दलिया
गेहू को बारीक टुकड़ों में पीस कर कुछ देर के लिए पानी में छोड़ दें। आधे घंटे बाद इस गेहूं को भून कर दूध के साथ मिक्स करें और अच्छे से पकाएं। इस मिश्रण में बेबी स्वादनुसार चीनी और अन्य ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाएं और उसका सेवन बच्चे को कराएं।
घर पर बनाई इन कुछ चीजों का नियमित सेवन आप बेबी को करा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com