आजकल छोटे बच्चे भी मोबाइल में वीडियो देखकर अपना समय बिताने लगे हैं। पेरेंट्स भी उन्हें चुप कराने या बिजी रखने के लिए मोबाइल दे देते हैं। ऐसे में आइए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता से जानते हैं बच्चों के ज्यादा मोबाइल चलाने से सेहत पर क्या बुरे असर पड़ सकते हैं।
आंखों पर असर
मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की आंखों पर बुरा असर डाल सकता है। यह उनकी आंखों को कमजोर कर सकता है और समय से पहले चश्मा भी लग सकता है।
नींद में दिक्कतें
मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल बच्चों की नींद को प्रभावित करता है। इससे बच्चे रात को नींद में घबराहट महसूस कर सकते हैं या उन्हें बुरे सपने भी आ सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव
लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल बच्चों में चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं को बढ़ा सकता है। उनका ध्यान भी भटक सकता है।
बोलने में देरी हो सकती है
बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल फोन पर वीडियो देखने में बिताना उनके बोलने की गति को धीमा कर सकता है। वे बात करने से कतराने लगते हैं।
पढ़ाई में परेशानी
जब बच्चे ज्यादा स्क्रीन टाइम बिताते हैं, तो उनका पढ़ाई पर ध्यान नहीं लग पाता। इससे उनके पढ़ाई में मन नहीं लगता और उनका विकास रुक सकता है।
आलस्य और मोटापा
मोबाइल में ज्यादा समय बिताने से बच्चे शारीरिक गतिविधियों से दूर रहते हैं, जिससे उनका शरीर आलसी हो सकता है और वजन बढ़ सकता है।
हानिकारक लाइट का प्रभाव
स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के मोबाइल के इस्तेमाल को सीमित करें और उन्हें शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com