गर्मी के मौसम में खाने-पीने की चीजों को लेकर हमें खास ध्यान रखना पड़ता है। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या गर्मी में कच्चा लहसुन खाना ठीक है? क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म मानी जाती है।
एक्सपर्ट से जानिए
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या इसे गर्मियों में भी सुरक्षित रूप से खाया जा सकता है या नहीं। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं इसका सही जवाब।
खाना चाहिए या नहीं?
आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि गर्मियों में सुबह खाली पेट 1-2 कच्चे लहसुन की कलियां खाना फायदेमंद है। यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, जब तक इसका सेवन संतुलित रूप में किया जाए।
कब्ज से राहत दिलाता है
गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं आम होती हैं। रोजाना सुबह कच्चा लहसुन खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। यह आंतों को एक्टिव करता है और पेट साफ करने में मदद करता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए कच्चा लहसुन वरदान है। इसके एंटी-डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी करता है बूस्ट
कच्चा लहसुन एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और वायरल व बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करता है।
दिल के लिए है फायदेमंद
कच्चा लहसुन हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
कब और कितना खाएं?
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, सुबह खाली पेट 1-2 कच्चे लहसुन की कलियां खाना बेहतर होता है। इसे चबाकर या पानी के साथ निगला जा सकता है। ज्यादा मात्रा से परहेज करें, वरना पेट में जलन हो सकती है।
हालांकि, तेल-मसाले में अधिक पकाया गया लहसुन गर्मियों में नुकसान कर सकता है। इसलिए कच्चा और सीमित मात्रा में ही सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com