आयुर्वेदिक उपाय, जो त्वचा से लेकर शरीर को करते हैं रिलैक्स

By Lakshita Negi
01 Apr 2025, 16:00 IST

आयुर्वेदिक उपाय से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि ये कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को भी कम करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और तेलों का इस्तेमाल करके शरीर को अंदर से बैलेंस किया जाता है। आइए जानें आयुर्वेद के कुछ ऐसे उपाय जो पूरे शरीर को रिलैक्स करने में मदद करते हैं।

बरगामोट और नींबू का तेल

बरगामोट और नींबू के तेल का मिक्सचर स्किन पर लगाने से स्किन की जलन और खुजली कम होती है। इसके इस्तेमाल से शरीर में फ्रेशनेस और एनर्जी का संचार होता है।

शहद और हल्दी का फेस पैक

हल्दी और शहद का फेस पैक स्किन को न केवल ग्लोइंग बनाता है, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज स्किन को साफ और सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं।

ठंडे पानी से नहाना

ठंडे पानी से नहाने से शरीर का टेंपरेचर बैलेंस किया जा सकता है और मेंटल पीस मिलती है। जिससे फ्रेश फील होता है और स्ट्रेस को भी कम करने में मदद मिलती है।

तुलसी और नीम का तेल

तुलसी और नीम के तेल से मालिश करने से न केवल शरीर को आराम मिलता है, बल्कि यह स्किन को भी हेल्दी बनाता है, जिससे स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।

आयुर्वेदिक मसाज ऑयल

आयुर्वेदिक ऑयल जैसे सरसों या नारियल के तेल से शरीर की मसाज करने से मसल्स स्ट्रांग होती है। जिससे खून की सफाई करने में मदद मिलती है और पूरा शरीर रिलैक्स होता है।

अश्वगंधा का सेवन

अश्वगंधा एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो स्ट्रेस और चिंता को कम करने में मदद करती है। इसे दूध या पानी में मिलाकर लिया जा सकता है, जिससे मेंटल पीस मिलती है।

गर्म पानी से भाप

गर्म पानी से भाप लेना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे स्किन साफ और हेल्दी रहती है और स्ट्रेस कम होता है।

इनके अलावा आयुर्वेद में योग, ध्यान और प्राणायाम को भी जरूरी माना जाता है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com