World Cancer Day 2025: कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकेंगे ये Superfoods

By Shilpy Arya
03 Feb 2025, 17:00 IST

कैंसर पेशेंट्स को अपनी डाइट हेल्दी लेनी चाहिए। इससे उन्हें जल्दी रिकवर करने में मदद मिलेगी। इस लेख में ल्यूक कॉन्टिहो से जानें कैंसर में फायदेमंद फूड्स के बारे में-

पालक

कैरोटीनॉयड, एंटी-ऑक्सीडेंट, जेक्सैन्थिन के गुणों से भरपूर पालक का सेवन करना कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।

गाजर

कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में गाजर लाभकारी हो सकती है। इसमें मौजूद फाल्कारिनॉल काफी गुणकारी होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन कैंसर सेल्स की ग्रोथ स्लो करता है।

चेरी

चेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। इन्हें डाइट में एड करें।

सेब

सेब में पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो एंटीकैंसर गुणों से भरपूर होते हैं। रोजाना 1 सेब का सेवन जरूर करें।

अंगूर

अंगूर एंटी-ऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल का अच्छा सोर्स होता है। यह लिवर, ब्रेस्ट, लसीका प्रणाली और पेट के कैंसर का जोखिम घटाता है।

हल्दी

करक्यूमिन के गुणों से भरपूर हल्दी को डाइट में एड करें। यह कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकती है।

कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने के लिए इन फूड्स को डाइट में एड करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com