कैसे पता चला कि मुझे सर्वाइकल कैंसर है?

By Priyanka Sharma
22 Jan 2025, 21:00 IST

सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारियों में से एक है, जो गर्भाशय ग्रीवा के सेल्स में होता है। यह समय के साथ बढ़ता है। ऐसे में आइए नारायण हेल्थ सिटी के हाईटेक सुपर स्पेशलिस्ट और कंसल्टेंट स्त्री रोग डॉ. रोहित रानाडे से जानें इसके लक्षणों के बारे में -

पीरियड्स में तेज दर्द की समस्या

सर्वाइकल कैंसर के कारण अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द और असामान्य ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या

कई महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज और इससे ज्यादा बदबू आने की समस्या होती है, लेकिन यह सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।

अनियमित पीरियड्स की समस्या

स्पॉटिंग, अनियमित पीरियड्स या पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं होना भी सर्वाइकल कैंसर के लक्षण हो सकती हैं। ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें।

पेल्विक एरिया में दर्द

कई बार महिलाओं को पेल्विक एरिया में दर्द होता है। यह समस्या सर्वाइकल कैंसर के कारण भी हो सकती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

प्राइवेट पार्ट में जलन होना

प्राइवेट पार्ट में जलन होने की समस्या भी सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षणों में से एक हो सकता है। इन समस्याओं को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें।

मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग

कई बार सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर महिलाओं को मेनोपॉज के बाद भी ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, यौन संबंध के दौरान भी ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

सावधानियां

सर्वाइकल कैंसर के इन लक्षणों और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सर्वाइकल कैंसर की समस्या होने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com