लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

By Aditya Bharat
17 Apr 2025, 11:00 IST

हर साल हजारों लोग लिवर कैंसर से जूझते हैं। इसकी पहचान समय पर हो जाए तो जान बच सकती है। आइए मायो क्लिनिक के अनुसार वो संकेत, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

लिवर कैंसर की पहचान

शुरुआती स्टेज में लक्षण बहुत हल्के होते हैं। लोग इन्हें आम बीमारियां समझकर टाल देते हैं। लेकिन यही लक्षण आगे चलकर बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।

धीरे-धीरे बदलता है शरीर का हाल

लिवर पर असर होते ही शरीर संकेत देने लगता है - थकान, हल्का बुखार, भूख में कमी। पर इन छोटे बदलावों को अक्सर सीरियसली नहीं लिया जाता।

क्या आपका पेट दे रहा है संकेत?

लगातार पेट दर्द, एक ओर खिंचाव या भारीपन लिवर कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं। अगर ये दर्द अक्सर होता है तो ध्यान देना जरूरी है।

पीलिया को हल्के में मत लें

त्वचा और आंखों का पीला होना सिर्फ पीलिया नहीं - ये लिवर के फेल होने का संकेत हो सकता है। लिवर कैंसर में यह लक्षण बहुत आम है।

यूरीन और वजन का कनेक्शन

गहरे रंग का यूरीन या अचानक वजन घटना आम नहीं है। ये शरीर के अंदर कुछ गंभीर होने का संकेत हो सकता है। इसे बिल्कुल भी न टालें।

कब हो जाती है स्थिति गंभीर?

जब कैंसर लिवर से बाहर फैलने लगे, तब इलाज मुश्किल हो जाता है। इसलिए लक्षणों को समय रहते पहचानना और सर्जरी की संभावना बनाए रखना जरूरी है।

इलाज की उम्मीदें और विकल्प

सर्जरी, ट्रांसप्लांट और उपशामक थेरेपी जैसे विकल्प मौजूद हैं। अगर लिवर कैंसर शुरुआती स्टेज में पकड़ा जाए तो जीवन की उम्मीद कहीं ज्यादा बढ़ जाती है।

अगर आप पेट दर्द, पीलिया, थकान जैसे लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द लिवर की जांच करवाएं। जागरूक रहिए, समय रहते एक्शन लीजिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com