आजकल जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन होने लगा है। मसालेदार और तली-भुनी चीजें खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिससे गैस की समस्या हो सकती है। कई लोगों को बार-बार गैस की समस्या होती है, तो आइए सीनियर कंसल्टेंट डॉ महेंद्र सिंह राजपूत से जानते हैं क्या बार-बार गैस बनना कैंसर का संकेत हो सकता है?
खाना खाने के बाद तुरंत लेटना
कुछ लोग खाना खाने के बाद तुरंत लेट जाते हैं। इससे पाचन धीमा हो जाता है और गैस बनने लगती है।
रोज गैस बनना सेहत के लिए खराब
अगर कभी-कभी गैस बनती है, तो यह सामान्य है। लेकिन रोजाना बहुत ज्यादा गैस बनना किसी दूसरी बीमारी का संकेत हो सकता है।
क्या गैस बनना पेट के कैंसर का लक्षण है?
गैस बनना सीधे तौर पर पेट के कैंसर से जुड़ा नहीं होता। लेकिन अगर इसके साथ वजन घटना, खून की उल्टी, पेट दर्द या काला मल आने जैसे लक्षण दिखें, तो यह गंभीर समस्या हो सकती है।
गैस के लिए दूसरे कारण
इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम, फूड इंटॉलरेंस और आंतों में बैक्टीरिया की अधिकता जैसी समस्याएं भी गैस का कारण बन सकती हैं।
डाइट में सुधार करें
रोजाना फाइबर से भरपूर आहार लें और तले-भुने खाने से बचें। साथ ही खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत छोड़ें।
डॉक्टर से जांच कराएं
अगर समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें। अप्पर एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन या अल्ट्रासाउंड जैसी जांचों से सही कारण पता किया जा सकता है।
गैस की समस्या में योग करें
ज्यादा तनाव और खराब दिनचर्या भी गैस की समस्या को बढ़ा सकती है। योग और एक्सरसाइज करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
गैस होना आम समस्या हो सकती है, लेकिन अगर यह अन्य लक्षणों के साथ दिखे, तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से जांच कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com