दूध में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन दूध को कुछ चीजों के खाने से मना किया जाता है।
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेद के अनुसार, दूध के साथ नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए प्राकृतिक व आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय से जानें -
बालों के झड़ने की समस्या
दूध और सफेद नमक को एक साथ खाने से बालों को झड़ने और टूटने की समस्या होती है। इसके अलावा, इसके कारण लोगों को समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या भी हो सकती है।
शरीर में वात और पित्त का संतुलन बिगड़ना
दूध और नमक को साथ खाने से शरीर में वात और पित्त दोष का संतुलन बिगड़ने लगता है, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं।
बेचैनी होना
दूध और नमक दोनों को साथ खाने से शरीर के अंगों पर बुरा असर होता है। जिसके कारण लोगों को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस होने की समस्या हो सकती है। इसको नजरअंदाज न करें।
पाचन खराब होना
दूध के साथ नमक या नमक वाला खाना खाने से शरीर में पित्त और वात बिगड़ जाता है। जिसके कारण लोगों को कब्ज, एसिडिटी, अपच और दस्त जैसी समस्याएं और पाचन तंत्र के खराब होने की समस्या हो सकती है।
चर्म रोग होना
दूध और नमक दोनों की प्रकृति अलग होती है। ऐसे में इसको एक साथ खाने से चर्म रोग और स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। नमक दूध को एक साथ खाने से बचें।
दूध के साथ क्या न खाएं?
आयुर्वेद के अनुसार, दूध के साथ नमक के अलावा, इमली, दही, बेल, नारियल, सत्तू, मूली और तोरई जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
दूध के साथ नमक खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com