लहसुन की चाय कब पीना फायदेमंद होता है?

By Harsha Singh
28 Oct 2024, 17:45 IST

लहसुन की तरह इसकी चाय भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि लहसुन की चाय कब पीनी चाहिए और इसे पीने का सही समय कौन-सा है?

पोषक तत्वों से भरपूर

कई लहसुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है और विटामिन-सी, विटामिन-बी6 और मैंगनीज भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। ऐसे में आइए लहसुन की चाय से होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

लहसुन की चाय कब पीनी चाहिए?

अगर आप लहसुन की चाय पीना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट इस चाय को पीने से पाचन तंत्र के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आइए इस चाय से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-

मेटाबॉलिज्म होगा बूस्ट

लहसुन की चाय को खाली पेट पीने से शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे डाइजेशन ठीक रहता है। साथ ही, वजन घटाने में आसानी होती है।

पाचन-तंत्र दुरुस्त रहता है

लहसुन की चाय के सेवन से पेट से जुड़ी कई परेशानियां नहीं होती हैं। साथ ही, गैस, कब्ज और अपच की समस्या से राहत मिलती है।

बॉडी होगी डिटॉक्स

रोजाना लहसुन की चाय पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे सेहत और स्किन दोनों को फायदा होता है।  

कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। यह चाय कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

लहसुन की चाय पीने के कई फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com