आंखों में ड्राईनेस बढ़ जाए तो क्या करें?

By Deepak Kumar
24 May 2025, 12:00 IST

आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों में सूखापन यानी ड्राईनेस आम समस्या बन गई है। यह आंखों में जलन, खुजली और थकान जैसी परेशानियां पैदा कर सकती है।

डॉक्टर का सुझाव

अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह आंखों की रोशनी पर भी असर डाल सकती है। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर आंखों को राहत दी जा सकती है। तो चलिए आयुर्वेदिक डॉक्टर अपर्णा से जानते हैं एक असरदार उपाय।

बिदालका

बिदालका एक पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धति है, जो आंखों की सूजन, जलन और तनाव को कम करने के लिए जानी जाती है। यह ठंडक देने वाला असर करता है।

बिदालका में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां लगती हैं?

मंजिष्ठा चूर्ण, मुलेठी चूर्ण (यस्तीमधु) और त्रिफला चूर्ण- ये तीन मुख्य जड़ी-बूटियां बिदालका में मिलाई जाती हैं। ये सभी आंखों को ठंडक और आराम देती हैं।

बिदालका पाउडर कैसे बनाएं?

सभी जड़ी-बूटियों को बराबर मात्रा में मिलाकर एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। यह मिश्रण कई बार इस्तेमाल किया जा सकता है और घर पर ही बनता है।

उपयोग की विधि

1 चम्मच पाउडर को 1 चम्मच दूध में मिलाएं। बंद आंखों के ऊपर सावधानी से लगाएं। ध्यान रखें, यह आंखों के अंदर न जाए और पूरी तरह सूखने न पाए।

क्या है लाभ?

बिदालका से आंखों की जलन, सूखापन और तनाव में राहत मिलती है। इससे आंखों की रोशनी को बनाए रखने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

सावधानियां जरूरी हैं

अगर आंखों में जलन बनी रहे या कोई एलर्जी हो तो आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। बिना सलाह के पेस्ट का उपयोग न करें।

आंखों की सेहत के लिए यह आयुर्वेदिक उपचार बेहद फायदेमंद हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com