दूध में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन दूध के साथ किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए? आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार, 'आयुर्वेद के अनुसार, दूध का सेवन करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा, दूध के साथ कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए।'
दूध के साथ नमक
नमक के नाश्ते के साथ अक्सर लोग दूध का सेवन करते हैं। इससे वात और पित्त असंतुलित होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इसके अलावा, दूध के साथ लहसुन और प्याज के सेवन से बचना चाहिए।
दूध के साथ खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन-सी और सिट्रिक एसिड पाया जाता है। ऐसे में इसके साथ दूध का सेवन करने से शरीर में वात दोष बिगड़ता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
दूध के साथ दही
दही और दूध दोनों की तासीर अलग होती है। ऐसे में इनको एक साथ खाने से बचना चाहिए। इससे पाचन के खराब होने की समस्या हो सकती है।
दूध के साथ मूली
दूध और मूली में को एक साथ खाने से बचना चाहिए। इससे लोगों को पाचन के खराब होने, सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
दूध के साथ हरी पत्तेदार सब्जियां
दूध के साथ हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से भी बचना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, दूध के साथ चना दाल, पपीता, भिंडी और अंडे के सेवन से बचना चाहिए।
दूध के साथ मछली
दूध के साथ मछली के सेवन से बचना चाहिए। इससे स्किन और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
दूध के साथ लेख में बताई गई चीजों के सेवन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com