लहसुन, सरसों के तेल और लौंग में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनको मिलाकर लगाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। आइए लेख में जानें -
सरसों के तेल, लौंग और लहसुन के गुण
सरसों के तेल, लौंग और लहसुन में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मोनोसैच्युरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, आयरन, विटामिन-ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। इनको एक साथ लगाने से कई लाभ मिलते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे
सरसों के तेल को गर्म करके लहसुन और लौंग को मिलाकर शरीर की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
जोड़ों के दर्द से दे राहत
सरसों के तेल में लहसुन और लौंग को गर्म करके इस तेल को लगाने से जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
बालों के लिए फायदेमंद
लहसुन और लौंग में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। सरसों के तेल में लहसुन और लौंग को गर्म करके स्कैल्प पर लगाने से बालों को जड़ों से मजबूती देने और बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
दांत दर्द से दे राहत
लौंग और लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में सरसों के तेल में इनको गर्म करके लगाने से दांतों के दर्द, सूजन, दांतों के पीलेपन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, दांतों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
लहसुन, लौंग और सरसों के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इनके तेल से मालिश करने से शरीर के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
सरसों और लहसुन को सरसों के तेल में मिलाकर गर्म करके सीने और तलवों पर लगाने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। जिससे सर्दी-खांसी से राहत देने में मदद मिलती है।
सरसों के तेल में लौंग और लहसुन को मिलाकर लगाने से लेख में बताए गए स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com