मूली के पत्ते खाने से क्या होता है?

By Harsha Singh
10 Nov 2024, 13:00 IST

मूली की ही तरह इसके पत्ते भी शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से मूली के पत्तों को खाने से शरीर को होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

पोषक-तत्वों से भरपूर

मूली के पत्तों में विटामिन-के, विटामिन-सी के साथ आयरन, फोलेट और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे सर्दियों में आपके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

पेट की समस्याओं से बचाव

अगर आप पेट की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो मूली के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

मूली के पत्ते इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

मूली के पत्ते खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है। इन पत्तों में सोडियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है।

ब्लड साफ होता है

मूली के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इन पत्तों से यूरिक एसिड की समस्या को कम किया जा सकता है। मूली के पत्तों के सेवन से खून साफ होता है।

बवासीर से बचाव

मूली के पत्तों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इससे बवासीर की समस्या से बचा जा सकता है। मूली के पत्तों का सेवन करने से मल त्याग में आसानी होती है।

मूली के पत्ते खाने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com