खाली पेट जौ का पानी पीने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
02 Apr 2025, 18:30 IST

खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और फाइटोकेमिकल्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार हैं।

एक्सपर्ट की राय

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी का कहना है कि खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

एक्स्ट्रा फैट होगा कम

खाली पेट जौ का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करके वजन को कंट्रोल रखता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

जौ के पानी में कैल्शियम और फॉस्फोरस की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जौ का पानी शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करके शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को सुधारता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

जौ का पानी पीने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व जैसे आयरन, कैल्शियम, और मैग्नीशियम मिलते हैं, जो शरीर को ताकतवर और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

पानी की कमी होगी पूरी

खाली पेट जौ का पानी पीने से शरीर में मौजूद पानी की कमी भी पूरी होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और शरीर की कार्यक्षमता बढ़ती है।

जलन और एसिडिटी से राहत

जौ का पानी पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।

बढ़ती उम्र में फायदेमंद

जौ का पानी प्राकृतिक रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर में मुक्त कणों को नष्ट करने में मदद करता है और शरीर को समय से पहले बुढ़ापे से बचाता है।

जौ का पानी पीने से शरीर को जिंक, सेलेनियम, और अन्य मिनरल्स मिलते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com