गर्मियों में चिरौंजी खाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
28 Mar 2025, 14:30 IST

चिरौंजी का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। यह शरीर में ऊर्जा का संचार करता है, जिससे आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस लेख में अशोका आयुर्वेदिक फार्मेसी राहडा करनाल (हरियाणा) की आयुर्वेदिक डॉक्टर दिव्या, दूध के साथ चिरौंजी का सेवन करने के फायदे बता रही हैं।

चिरौंजी खाने के फायदे

दूध के साथ चिरौंजी खाने से यौन क्षमता या सेक्सुअल एबिलिटी में सुधार हो सकता है। यह मिश्रण शरीर को पोषण देता है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

पाचन संबंधी समस्याओं से राहत

अगर आपको कब्ज या पाचन संबंधी समस्याएं हैं, तो दूध के साथ चिरौंजी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ना

चिरौंजी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों और संक्रमणों से बचाव होता है।

मानसिक शांति

चिरौंजी का सेवन मानसिक शांति के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम तनाव कम करता है और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता है, जिससे मानसिक थकान भी दूर होती है।

दिल की सेहत बेहतर होना

चिरौंजी और दूध का सेवन करने से दिल की सेहत भी बेहतर होती है। इसके अंदर मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ना

चिरौंजी में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो एनीमिया को दूर करने में मदद करता है। दूध के साथ चिरौंजी खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

चिरौंजी का पाउडर

चिरौंजी का पाउडर बना कर गुनगुने दूध में मिलाकर सेवन करने से यह पाचन में सुधार करता है और पेट की समस्याओं को दूर करता है।

चिरौंजी को रातभर पानी में भिगोकर सुबह दूध के साथ खा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com