शरीफा खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। इस फल की ही तरह शरीफे के पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए इन पत्तों को चबाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-
पोषक-तत्वों से भरपूर
शरीफा पोषक-तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
शरीफे के पत्तों में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे हार्ट संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
शरीफे के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे एजिंग के निशानों को कम किया जा सकता है।
डायबिटीज से बचाव
शरीफे की पत्तियों को चबाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
शरीफे के पत्तों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके सेवन से पाचन-तंत्र को फायदा हो सकता है।
किस समय खाएं?
शरीफे के पत्तों को आप सुबह के समय खाली पेट चबा सकते हैं। इससे निकलने वाला रस शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
शरीफे के पत्ते चबाना फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com