कई लोगों को खाने के बाद ही नहीं, बल्कि नॉर्मली भी बार-बार डकार आने लगती है। आमतौर पर लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, यह स्थिति शरीर में पनप रही कुछ बीमारियों का संकेत हो सकती है।
क्यों आती है बार-बार डकार?
डकार आना एक आम और नेचुरल प्रोसेस होती है। ऐसा गैस और एसिडिटी के कारण हो सकता है, जिससे अपच की समस्या हो सकती है। साथ ही, बार-बार डकार आने की यह समस्या पेट दर्द, सूजन और भारीपन की वजह से भी हो सकती है।
गैस्ट्रोफेगल रिफ्लक्स के कारण
गैस्ट्रोफेगल रिफ्लक्स की समस्या होने पर पेट का एसिड एसोफेगस में वापस आ जाता है। इस वजह से सीने में जलन और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है।
हर्निया के कारण
हायटल हर्निया एक बीमारी है, जिसमें डायाफ्राम की मसल्स कमजोर हो जाती हैं। इस स्थिति में पेट का ऊपरी हिस्सा छाती में घुस जाता है। इसके साथ ही, बार-बार खट्टी डकार आती है।
पैन्क्रियाटाइटिस के कारण
डकार का बार-बार आना पैन्क्रियाटाइटिस के लक्षण हैं। इस बीमारी में पैंक्रियाज में सूजन आ जाती है। इस वजह से पेट में दर्द, मतली, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
गॉल स्टोन डिजीज के कारण
गॉल ब्लैडर में छोटी गांठे जमा हो जाती हैं। इसे गॉल स्टोंस डिजीज कहा जाता है। इस स्थिति में भी बार-बार डकार आती है।
कैसे करें बचाव?
बार-बार डकार आने की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आपको डाइट में हेल्दी चीजों का सेवन करना पड़ सकता है। साथ ही, खाते समय खाने को अच्छी तरह चबाएं और सही समय पर खाना खाएं।
इन बीमारियों के कारण बार-बार डकार आती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com