खस को वेटिवर भी कहा जाता है, यह गर्मियों में ठंडक देने वाली एक नेचुरल जड़ी बूटी है। जितना फायदेमंद खस होता है उसकी जड़ें भी उतनी ही फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से शरीर को कई फायदे होते हैं। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा जी से जानें खस की जड़ के फायदे।
शरीर की ठंडक के लिए खस की जड़
खस की जड़ों का पानी पीने से शरीर का टेंपरेचर कम होता है। गर्मी के मौसम में यह हार्ट स्ट्रोक के खतरे से बचाव करता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए खस की जड़
खस की जड़ों का रस या पानी स्किन की सूजन को कम करता है और इससे चेहरे पर ग्लो आता है। खस का पानी स्किन के लिए नेचुरल टोनर की तरह काम करता है।
स्ट्रेस कम करने के लिए खस
खस की जड़ों की खुशबू से मन शांत होता है। इसका अर्क दिमाग को शांत करता है, जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करने में मदद होती है।
डाइजेशन में मददगार
खस की जड़ें पेट को ठंडक देने में मदद करती है, जिससे डाइजेशन अच्छा होता है। इसके इस्तेमाल से पेट में गैस और एसिडिटी भी कम होती है।
नींद में सुधार
खस के इस्तेमाल से स्लीव क्वालिटी को अच्छा किया जा सकता है। इसको रात को तकिए के नीचे रखकर सोने से नींद अच्छी होती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
खस के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी अच्छी होती है। इससे शरीर में मजा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
आप भी खस की जड़ को पान में भिगोकर उसका सेवन करें और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com