इस अंग की रोज करें मालिश, मिलेंगे 5 फायदे

By Himadri Singh Hada
15 Jan 2025, 18:00 IST

नियमित रूप से हाथों की मसाज करने से हाथों की स्किन सॉफ्ट और निखरी हुई बनती है। यह हाथों की थकी मांसपेशियों को आराम देने में भी मदद करता है और दर्द कम करता है।

हाथों की मसाज

उंगलियों और हाथों में लगातार काम करने से होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए हल्के हाथों से नारियल तेल का उपयोग करके मसाज करें। यह दर्द को कम करने और मांसपेशियों को आराम देने में मदद करती है।

तनाव से राहत

हाथों की मसाज स्ट्रेस को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह शरीर को आराम देती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार करती है, जिससे दिनभर तरोताजा महसूस होता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

हाथों की मसाज ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है। बेहतर ब्लड फ्लो से हाथों और उंगलियों की मांसपेशियों में ऊर्जा बनी रहती है और थकान जल्दी दूर हो जाती है।

नाखून होंगे मजबूत

नियमित रूप से मसाज करने से कमजोर नाखूनों को मजबूती मिलती है। नारियल तेल या सरसों के तेल से नाखूनों की हल्की मसाज नाखूनों को शाइनी और मजबूत बनाती है।

ध्यान रखें

गुनगुने तेल से सर्कुलर मोशन में हाथों की मसाज करना चाहिए। ध्यान रखें कि मसाज के दौरान हाथों पर ज्यादा जोर न डालें। इसे आरामदायक बनाए रखें।

दर्द से निजात

लगातार लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने से हाथों में तनाव और दर्द महसूस हो सकता है, जिसे हल्के हाथों की मसाज से आसानी से कम किया जा सकता है।

आराम महसूस होना

हाथों की मसाज करने से थकी हुई मांसपेशियों को राहत मिलती है। इससे शरीर को आराम महसूस होता है। यह स्किन और मांसपेशियों दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

कब करें?

हफ्ते में दो बार हाथों की मालिश करना न केवल दर्द कम करता है, बल्कि यह तनाव और चिंता को भी कम करता है, जिससे मन हल्का और प्रसन्न रहता है।

अगर आप नींद की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो रात में सोने से पहले हाथों की मसाज करें। यह शरीर को रिलैक्स करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com