दूध में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसे पीते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए एक्सपर्ट से जानें इसके स्वास्थ्य के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार, 'आयुर्वेद के अनुसार दूध को कुछ नियमों के साथ पीना चाहिए। दूध पीते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।'
कैसे पिएं दूध?
दूध को उबालकर, इसके गुनगुना गर्म होने या ठंडा होने पर पिएं। इससे कफ और पित्त दोष को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
किसके साथ पिएं दूध
दूध को किशमिश, मिश्री, ब्राउन शुगर, लहसुन, घी, सौंठ पाउडर और खजूर जैसी किसी भी चीज के साथ पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
दूध पीने का सही समय
खाली पेट, दोपहर में या रात को सोने से पहले दूध का सेवन किया जा सकता है। इससे थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
ब्लीडिंग डिसऑर्डर में फायदेमंद
दूध में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में ब्लीडिंग डिसऑर्डर से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों के लिए दूध पीना फायदेमंद है।
एनीमिया में फायदेमंद
एनीमिया या शरीर में खून की कमी होने पर दूध का सेवन करना लोगों के लिए फायदेमंद है। इससे स्वास्थ्य को लाभ मिलते हैं।
दिमाग शांत करे
दूध में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। रात को सोते समय इसका सेवन करने से दिमाग को शांत करने, थकान को दूर करने और अनिद्रा से राहत देने में मदद मिलती है।
हेल्दी रहने के लिए लेख में बताए गए तरीकों से दूध का सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com