वज्रदंती का फूल दांतों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण दांतों से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
पोषक तत्वों से भरपूर
वज्रदंती में एल्क-लॉइड, बीटा-साइटोस्टेरॉल, एंटी-सेप्टिक और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
दांतों को साफ करता है
वज्रदंती दांतों को साफ करने में मदद करता है। इसमें एंटी-डॉन्टालजिक गुण होते हैं, जिससे दांत चमकदार होते हैं।
दांतों को सड़ने से बचाता है
दांतों में सड़न के कारण आपको अन्य कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में दांतों की सड़न को दूर करने के लिए वज्रदंती की पत्तियों का इस्तेमाल करें। इसमें एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो दांतों को सड़ने से बचाते हैं।
सूजन से आराम दिलाता है
मसूड़ों में सूजन होने पर वज्रदंती का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन से आराम दिलाते हैं।
दांतों से कीड़े को हटाता है
खराब खानपान के कारण दांतों में कीड़े लग जाते हैं। कीड़ा लगने के कारण आपकी ओरल हेल्थ को काफी नुकसान होता है। ऐसे में कीड़े को हटाने के लिए वज्रदंती की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
वज्रदंती की छाल को पानी में उबालकर इसका कुल्ला कर सकते हैं। इसके अलावा वज्रदंती के फूलों के पाउडर को दांतों में लगाने से फायदा मिलेगा।
वज्रदंती से दांतों को इतने ज्यादा फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com