आजकल स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण लोगों को आंखों के कमजोर होने, जलन और खुजली होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें क्या त्रिफला चूर्ण आंखों के लिए फायदेमंद है?
एक्सपर्ट की राय
त्रिफला के चूर्ण में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे आंखों को कई लाभ मिलते हैं। आइए लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से जानें -
त्रिफला में मौजूद गुण
त्रिफला में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की हेल्थ में सुधार करने में मदद मिलती है।
आंखों के इंफेक्शन से बचाव करे
त्रिफला चूर्ण में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इससे आंखों को कंजक्टिवाइटिस जैसे इंफेक्शन से बचाने में मदद मिलती है।
आंखों की कमजोरी दूर करे
त्रिफला चूर्ण में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की कमजोरी को दूर करने और आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद मिलती है।
सूजन करे कम
त्रिफला का सेवन करने से आंखों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
त्रिफला के आंखों के लिए अन्य फायदे
त्रिफला का सेवन करने से आंखों की जलन, धुंधलापन और खुजली जैसी आंखों की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। यह आंखों के लिए फायदेमंद है।
त्रिफला का सेवन कैसे करें?
त्रिफला चूर्ण को घी और शहद के साथ मिलाकर रात को खाएं। इसके अलावा, गुनगुने पानी में त्रिफला चूर्ण को डालकर मिला लें। अब सुबह के समय इस पानी से आंखों को धो लें।
सावधानियां
त्रिफला चूर्ण का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अधिक सेवन से लिवर के डैमेज होने की समस्या हो सकती है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।
त्रिफला का सेवन करने से आंखों की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com