आजकल की गलत जीवनशैली, तनाव और खराब खानपान की वजह से कई पुरुषों को संतान प्राप्ति में कठिनाई होती है। लेकिन कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स का नियमित सेवन करके फर्टिलिटी को नैचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। आइए आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसार से जानते हैं ये 5 फायदेमंद हर्ब्स कौन-कौन सी हैं।
त्रिफला और जायफल
त्रिफला और जायफल हार्मोनल बैलेंस बनाए रखते हैं और डिप्रेशन-एंग्जायटी को भी नियंत्रित करते हैं। फर्टिलिटी को नैचुरली सुधारने के लिए इनका नियमित सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।
आंवला बढ़ाए स्पर्म काउंट
विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला स्पर्म काउंट को तेजी से बढ़ाता है। हफ्ते में 3-4 दिन कच्चा आंवला या आंवला मुरब्बा खाना लाभदायक होता है।
अश्वगंधा
अश्वगंधा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व स्पर्म काउंट और क्वालिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही यह नर्वस सिस्टम को भी मजबूत करता है और तनाव कम करता है।
देसी घी से बढ़ेगी फर्टिलिटी
गाय का शुद्ध देसी घी पुरुषों की एनर्जी और सेक्सुअल हेल्थ बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स फर्टिलिटी सुधारते हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में मौजूद जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट स्पर्म क्वालिटी सुधारते हैं। ये टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी हेल्दी बनाए रखते हैं। रोजाना थोड़ी मात्रा में इनका सेवन लाभकारी होता है।
पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी की समस्या
बढ़ता तनाव, खराब डाइट, शराब-स्मोकिंग और नींद की कमी पुरुषों में फर्टिलिटी कम कर रही है। Ernst & Young की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 10-12% कपल्स को पुरुष इनफर्टिलिटी की वजह से संतान पाने में दिक्कत होती है।
इनफर्टिलिटी के मुख्य कारण
ज्यादा एक्सरसाइज, तनाव, मोटापा, धूम्रपान, खराब पोषण, संक्रमण, डायबिटीज, हार्मोनल असंतुलन और जननांग रोग पुरुषों में इनफर्टिलिटी के प्रमुख कारण हैं। इन्हें समय रहते पहचानना और नियंत्रित करना जरूरी है।
देसी हर्ब्स और सही खानपान से पुरुष फर्टिलिटी को नैचुरली बढ़ाना संभव है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com