पीठ के पिंपल्स दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

By Priyanka Sharma
07 Dec 2024, 11:00 IST

कई लोग चेहरे के साथ-साथ पीठ के पिंपल्स की समस्या से भी परेशान रहते हैं। ये कई कारणों से हो सकते हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें इनसे राहत के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक के अनुसार, शरीर में हार्मोन्स के असंतुलित होने और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण लोगों को पीठ पर पिंपल्स होने की समस्या हो सकती है। इससे राहत के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाया जा सकता है।

शहद का इस्तेमाल करें

शहद में एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसमें सेब के सिरका और पानी मिला लें। अब इसे पीठ पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इससे दाग-धब्बों और पिंपल्स को कम करने में मदद मिलती है।

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

मुल्तानी मिट्टी में बहुत से गुण पाए जाते हैं। इसमें गुलाब जल को मिलाकर पीठ पर लगाएं। इससे पिंपल्स को कम करने और स्किन की जलन को शांत करने में मदद मिलती है।

सरसों का तेल लगाएं

सरसों के तेल में विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। सर्दियों में पीठ के पिंपल्स को कम करने के लिए सरसों के तेल से मालिश करें।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। इसे टमाटर के पल्प को मिलाकर पीठ पर लगाएं और फिर सूखने के बाद धो लें। इससे दाग-धब्बों और पिंपल्स को कम करने में मदद मिलती है।

नीम पाउडर लगाएं

नीम पाउडर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। नीम पाउडर में एलोवेरा जेल और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे पीठ पर सूखने तक लगाएं, फिर धो लें और मॉइस्चराइज करें। इससे पीठ के पिंपल्स को कम करने में मदद मिलती है।

हल्दी लगाएं

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-बायोटिक के गुण पाए जाते हैं। हल्दी में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे पीठ पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। इससे पीठ के पिंपल्स को कम करने में मदद मिलती है।

पीठ के पिंपल्स से राहत के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com