रात में चैन की नींद सोने का सबसे आसान तरीका डॉक्टर से जानें

By Aditya Bharat
04 Dec 2024, 08:30 IST

जायफल और दूध का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों का सेवन साथ में करने से अच्छी नींद आती ही है साथ में सेहत को और भी कई लाभ मिलते हैं। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक से जानते हैं अन्य फायदों के बारे में।

तनाव और चिंता से राहत

अगर आप तनाव और चिंता से परेशान हैं, तो जायफल और दूध का सेवन करें। इसमें मौजूद मायस्टिकिन और ट्रिप्टोफैन तत्व मानसिक शांति देकर मूड को बेहतर बनाते हैं।

पेट की समस्याओं से राहत

गैस या बदहजमी जैसी पेट की समस्याओं के लिए जायफल और दूध का सेवन बहुत लाभकारी होता है। जायफल में मौजूद मायस्टिकिन पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है।

पाएं ग्लोइंग स्किन

जायफल और दूध का सेवन त्वचा को निखारने में मदद करता है। आप इसका लेप बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं, जिससे दाग-धब्बे कम होते हैं।

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद

नींद न आने की समस्या हो तो सोने से पहले गर्म दूध में थोड़ी सी जायफल मिलेकर पीने से राहत मिलती है। इससे नींद न आने की भी समस्या भी दूर होती है।

जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है

जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द हो तो जायफल और दूध का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में भी सहायक होते हैं।

गठिया में लाभकारी है

गठिया के मरीजों के लिए भी जायफल और दूध का सेवन राहत देने वाला होता है। यह जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम करने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन?

दूध में जायफल उबालकर पीएं या जायफल का पाउडर दूध में मिलाकर पिएं। इसे त्वचा पर लगाने के लिए लेप भी तैयार किया जा सकता है।

इन उपायों को अपना कर आप कई लाभ पा सकते हैं। जायफल का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com