अर्जुन की छाल के क्या नुकसान होते हैं?

By Harsha Singh
30 Jun 2024, 14:00 IST

अर्जुन की छाल सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इससे आप शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन की छाल का ज्यादा सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है?

पोषक तत्वों से भरपूर

अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें टैनिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इसके बाद भी अर्जुन की छाल कुछ स्थितियों में नुकसानदायक हो सकती है।

पेट से जुड़ी समस्याएं

अगर आप पेट फूलने, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचें। इससे पेट की समस्याएं कई गुना ज्यादा बढ़ सकती हैं।

एलर्जी का कारण

कई लोगों के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। अगर आप इस छाल का सेवन करने के बाद शरीर में खुजली, लालामी और अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

क्रोनिक बीमारियों के लिए नुकसानदायक

अगर आप किसी गंभीर क्रोनिक या अन्य बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचें। इससे आपकी समस्या कई गुना बढ़ सकती है।

इन दवाइयों के साथ न खाएं

अगर आप ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की दवाइयां खाते हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन न करें। अगर आप इसे खाना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गर्भवती महिलाएं न खाएं

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप इसका सेवन करना चाहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

अर्जुन की छाल नुकसानदायक भी हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com