हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप एक आम समस्या बन गई है। यह बीमारी खराब लाइफस्टाइल, तनाव और अस्वस्थ खानपान से बढ़ सकती है। कुछ लोगों का सवा होता है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में चाय पी सकते हैं? आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं इसका जवाब।
क्या है हाई ब्लड प्रेशर?
जब ब्लड वेसेल्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो हाई ब्लड प्रेशर होता है। इसके सामान्य लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना और सीने में दर्द शामिल हैं।
चाय और ब्लड प्रेशर
अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो चाय पी सकते हैं लेकिन कुछ स्थितियों में इससे बचना चाहिए।
एसिडिटी और चाय
अगर किसी को ज्यादा एसिडिटी हो, तो हाई ब्लड प्रेशर के दौरान चाय से बचना चाहिए। चाय इस स्थिति को और बढ़ा सकती है।
तनाव और चाय
जो लोग तनाव और एंजायटी से परेशान रहते हैं, उन्हें चाय नहीं पीनी चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर का लेवल और बढ़ सकता है।
खाली पेट चाय से नुकसान होता है
खाली पेट चाय पीने से ब्लड प्रेशर का लोवल ज्याद हो सकता है और सीने में जलन हो सकती है। इसलिए, खाली पेट चाय से बचें।
जलन और चाय
अगर पेट में जलन या पेशाब में जलन होती है, तो चाय से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह समस्या को बढ़ा सकता है।
नमक और कैफीन का ध्यान रखें
नमक और सोडियम की अधिकता ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। इसके साथ ही, कैफीन का ज्यादा सेवन भी नुकसानदेह हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए योग, प्राणायाम और एक्सरसाइज जरूर करें। इसके साथ ही, स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com