अमरूद का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर इसे भून कर खाया जाए तो फायदे कई गुणा बढ़ जाते हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से जानते हैं भुने हुए अमरूद खाने के फायदें के बारे में।
पोषक तत्वों से भरपूर है
अमरूद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
भूख बढ़ाने में मददगार
अगर आपको भूख कम लगती है, तो भुना हुआ अमरूद खाएं। अमरूद में डाइजेस्टिव एंजाइम मौजूद होते हैं जो न केवल भूख बढ़ाते हैं, बल्कि लिवर से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
भुने हुए अमरूद में विटामिन बी6 मौजूद होता है जिसे खाने से मानसिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। यह थकान को दूर करता है और दिमाग को तेज़ बनाता है।
पुरानी खांसी का इलाज
पुरानी खांसी में राहत पाने के लिए भुने हुए अमरूद का सेवन करें। इसे काला नमक डालकर भूनें और खाएं, इससे खांसी में आराम मिल सकता है।
पाचन क्रिया को बेहतर बनाएं
अगर आपको पेट की समस्याएं हैं, तो भुने हुए अमरूद का सेवन करें। यह पाचन को सही करने में मदद करता है और पेट की कई समस्याओं को दूर करता है।
ऊर्जा स्तर बढ़ाए
भुने हुए अमरूद में पोटेशियम, और फॉस्फोरस मौजूद होते हैं जो कि शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाते हैं। यह थकान को दूर करता है और शरीर को ताजगी प्रदान करता है।
अमरूद कैसे भुनें
अमरूद को भुनने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से धो लें, फिर इसे धीमी आंच पर गैस पर भूनें। जब छिलके का रंग बदलने लगे, तो उसे उतारकर खा सकते हैं।
अगर आपको अमरूद से किसी प्रकार की एलर्जी है या आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो भुने हुए अमरूद को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com