गर्मियों में पलाश का शर्बत पीने से क्या होता है?

By Aditya Bharat
20 Mar 2025, 17:30 IST

पलाश का पेड़ अपनी खूबसूरती और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसके चमकते लाल फूलों को ‘फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट’ भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसके फूल, पत्ते, बीज और छाल का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

पलाश का शर्बत

गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए पलाश का शर्बत एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल ताजगी देता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाव करता है। इसे नियमित रूप से पीने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है।

डायबिटीज के लिए पलाश का शर्बत

जो लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान हैं, उनके लिए पलाश का शर्बत काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकते हैं।

पेट की समस्याओं से राहत

अगर पेट दर्द, अपच या पेट के कीड़ों की समस्या है, तो पलाश का शर्बत एक प्राकृतिक उपचार हो सकता है। इसके औषधीय गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।

गर्मियों में हाइड्रेशन बनाए रखे

तेज धूप में प्यास ज्यादा लगती है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है। पलाश का शर्बत पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और गर्मी से राहत मिलती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का एक प्राकृतिक तरीका है।

बवासीर में राहत देने वाला पेय

जो लोग बवासीर से परेशान हैं, उनके लिए पलाश का शर्बत फायदेमंद हो सकता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो खूनी बवासीर में आराम पहुंचाने में मदद करते हैं और दर्द व जलन को कम करते हैं।

सूजन को कम करने में मददगार

अगर शरीर में किसी भी तरह की सूजन हो रही है, तो पलाश का शर्बत इसे कम करने में मदद कर सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन और दर्द से राहत दिलाने में असरदार होते हैं।

घर पर कैसे बनाएं पलाश का शर्बत

इसे बनाने के लिए 2 कप पानी को उबाल लें और गैस बंद कर दें। फिर उसमें पलाश के फूल डालकर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसमें मिश्री और केसर मिलाकर ठंडा होने दें। गर्मी में बाहर से आने के बाद इसे पीने से ताजगी महसूस होगी।

गर्मियों में पलाश का शर्बत न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ रहें।स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com