जायफल का इस्तेमाल न सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे चाय की तरह पिया जाएं, तो इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। रात को सोने से पहले जायफल की चाय पीने से नींद अच्छी आती है और स्ट्रेस कम होता है, जिसके शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
अच्छी नींद के लिए बेस्ट हर्बल टी
मेटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर ने बताया कि जिन लोगों को सोते वक्त नींद अच्छी आने की दिक्कत होती है या बार-बार नींद टूट जाती है, तो जायफल की चाय उनके लिए बेस्ट सॉल्यूशन है। इसमें नेचुरल कंपाउंड मेलाटोनिन को बढ़ाते हैं, जिससे नींद की क्वालिटी अच्छी होती है।
स्ट्रेस कम करने के लिए जायफल
अगर आपको स्ट्रेस या एंग्जायटी की प्रॉब्लम होती है, तो जायफल की चाय पीना फायदेमंद रहेगा। इसमें एंटी-डिप्रेसेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो माइंड को रिलैक्स करने में मदद करता है।
डाइजेशन के लिए जायफल
अगर आपको बार-बार गैस, अपच या पेट की दिक्कत होती है। जायफल की चाय आपकी डाइजेस्टिव हेल्थ को अच्छा करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है जो पेट की जलन और सूजन को कम करते हैं।
जोड़ों के दर्द और सूजन के लिए जायफल
जायफल की चाय पीने से जोड़ों के दर्द, सूजन और गठिया की दिक्कत को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और पेन रिलीफ प्रॉपर्टीज होती है जो मसल्स पेन को कम करता है।
इम्यूनिटी के लिए जायफल
जायफल की चाय बनाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी अच्छी होती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है और इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जायफल
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए जायफल की चाय बहुत फायदेमंद हो सकती है। इसमें मौजूद कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसे बना चीनी के पीने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है।
वेट लॉस के लिए जायफल
वेट लॉस के लिए भी जायफल की चाय बहुत फायदेमंद होती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वेट कम करने में मदद मिलती है। यह कैलोरी को कम करने के साथ बॉडी डिटॉक्स करती है।
जायफल की चाय पिएं और इससे होने वाले फायदों का लाभ उठाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.