नीम का काढ़ा है 6 रोगों की 1 देसी दवा

By Shilpy Arya
19 Jan 2024, 12:38 IST

नीम की पत्तियों का सेवन करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आज इस लेख में जानें नीम का काढ़ा पीने से आपको किन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है-

टॉक्सिन्स निकाले

नीम के काढ़े का सेवन सुबह खाली पेट करने से शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थ बाहर हो जाते हैं। आप इसमें शहद डालकर पी सकते हैं।

ओरल हेल्थ

नीम का काढ़ा पीने से या इससे कुल्ला करने से मुंह से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। इसके सेवन से मसूड़ों से खून आने की दिक्कत दूर होती है और दांत भी मजबूत होते हैं। इससे मुंह से आने वाली बदबू से भी छुटकारा मिलता है।

खून साफ करे

बॉडी में ब्लड प्यूरीफाई करने के लिए आप नीम की पत्तियों के काढ़े का सेवन करें। इससे खून साफ होता है और बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में भी मदद मिलती है।

गले का दर्द दूर करे

नीम के काढ़े से गरारा करने से गले के दर्द व सूजन से आराम मिलता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल पाए जाते हैं।

इंफेक्शन दूर करे

एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नीम का काढ़ा पीने से आपका शरीर संक्रमण से बचा रहता है। यह आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है।

वेट लॉस

नीम के काढ़े का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इस तरह शरीर खाने को ठीक से पचाता है। इससे कैलोरी बर्न होती है, जो आपकी बॉडी में फैट जमने से रोकता है।

नीम का काढ़ा कैसे बनाएं?

नीम का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले ताजी नीम की पत्तियां लें। इन्हें अच्छे से धो लें। अब एक भगोने में 2 गिलास पानी डालकर उबालें। इस पानी में नीम की पत्तियां डालें। इसे 10 से 15 मिनट उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तब 2 चुटकी नमक मिलाएं। अब गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रखें। काढ़ा ठंडा होने के बाद इसमें शहद मिलाकर पिएं।

नीम का काढ़ा पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com