क्या अर्जुन की छाल हाई ब्लड प्रेशर के लिए अच्छी है?

By Harsha Singh
12 Nov 2024, 12:30 IST

अर्जुन की छाल सेहत और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे आप खुद को कई गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं। आजकल के समय में बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है।

अर्जुन की छाल के फायदे

आयुर्वेद के मुताबिक, अर्जुन की छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एथेरोजेनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और गैस्ट्रो-प्रोडक्टिव तत्व होते हैं। ये सभी की गुण हाई ब्लड प्रेशर के साथ शरीर को कई अन्य समस्याओं से बचा सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर कैसे होगा कंट्रोल?

दिल्ली नगर निगम के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ आर. पी. पाराशर के मुताबिक, अर्जुन की छाल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती है। दरअसल, यह छाल ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

कैसे करें सेवन?

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप रात के समय गुनगुने पानी में अर्जुन की छाल का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। आइए इन लाभों के बारे में जानते हैं-

वेट लॉस करना होगा आसान

अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे पेट देर तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए भी कर सकते हैं। इससे कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। अर्जुन की छाल में टैनिन होता है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा है।

इन बीमारियों से होगा बचाव

अर्जुन की छाल में सूजन-रोधी गुण होते हैं। इससे डायबिटीज और गठिया जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। यह जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।

अर्जुन की छाल से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com