तुलसी के पत्तों से कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें? जानिए सही तरीका

By Aditya Bharat
13 May 2025, 17:45 IST

गलत खानपान और जीवनशैली से हाई कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है। यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर रोगों का कारण बन सकता है। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस के पांडेय से जानें तुलसी का सेवन कोलेस्टरॉल कैसे कम करें?

तुलसी

तुलसी में मौजूद औषधीय गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में कारगर हैं। यह एक आयुर्वेदिक समाधान है जो शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

पोषक तत्वों का खजाना है

तुलसी की पत्तियों में विटामिन C, विटामिन A, जिंक, कैल्शियम, आयरन और क्लोरोफिल जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल घटाने में असरदार

तुलसी के पत्तों का पाउडर बनाकर पानी में मिलाकर पीना बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में मदद करता है। यह नसों की सफाई कर ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है।

तुलसी का जूस भी फायदेमंद है

रोजाना सुबह 2 चम्मच तुलसी का जूस पीने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। यह दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

चबाने से नुकसान संभव है

तुलसी की पत्तियों को चबाने से दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए तुलसी का सेवन पाउडर या जूस के रूप में करना बेहतर होता है।

क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल?

फैटी फूड्स, स्मोकिंग और निष्क्रिय जीवनशैली हाई कोलेस्ट्रॉल की प्रमुख वजह हैं। समय रहते इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

कोलेस्ट्रॉल से संबंधित लक्षण दिखने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। खुद से इलाज करना नुकसानदायक हो सकता है।

तुलसी को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। यह सिर्फ कोलेस्ट्रॉल ही नहीं, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचाव करती है और शरीर को स्वस्थ रखती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com