पथरी से हैं परेशान? इन 3 तरीकों से करें पत्थरचट्टा का इस्तेमाल

By Himadri Singh Hada
18 Jan 2025, 19:00 IST

पथरी की समस्या में पत्थरचट्टा का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से शरीर को समस्याओं से बचाया जा सकता है।

पत्थरचट्टा के पत्तें

पथरी के इलाज के लिए पत्थरचट्टा के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इसे चबाने से पथरी को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है। आइए जानते हैं पत्थरचट्टा को पथरी के इलाज के लिए कैसे इस्तेमाल किया जाता है?

पत्थरचट्टा का रस

पत्थरचट्टा के पत्तों का रस निकालकर सुबह-शाम पीने से पथरी धीरे-धीरे कम हो सकती है और शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।

पत्थरचट्टा का काढ़ा

पत्थरचट्टा का सेवन करने के लिए इसका काढ़ा भी बना सकते हैं। इस काढ़े को दिन में दो बार पीने से पथरी को तोड़ने और शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

पेट दर्द से राहत

पत्थरचट्टा पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसका रस सोंठ के साथ लेने से दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है।

पथरी में फायदेमंद

पत्थरचट्टा पथरी के इलाज का एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट्स के शरीर को राहत दिलाने में मदद करता है।

पाचन में सुधार

पत्थरचट्टा के पत्तों का नियमित सेवन शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।

पेशाब की समस्या

पेशाब में जलन, रुक-रुककर पेशाब आना जैसी समस्याओं में पत्थरचट्टा का जूस या काढ़ा काफी फायदेमंद हो सकता है।

पत्थरचट्टा के नियमित उपयोग से न केवल पथरी ठीक होती है, बल्कि यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com