अर्जुन की छाल आयुर्वेद में हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है। इसका नियमित सेवन हृदय रोगों का खतरा कम कर सकता है।
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा भी अर्जुन की छाल को इन समस्याओं में लेने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें?
फ्री रैडिकल्स से बचाव
अर्जुन की छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
कैसे करें सेवन?
अर्जुन की छाल का पाउडर गुनगुने पानी या दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है, जो शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखता है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा
अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पीने से हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
अर्जुन की छाल की चाय
अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करने से हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
अर्जुन की छाल का पाउडर
अर्जुन की छाल के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लेने से इसकी प्रभावशीलता बढ़ती है। यह शरीर को भरपूर एनर्जी देने में मदद करता है।
अर्जुन की छाल का कैप्सूल
अर्जुन की छाल का कैप्सूल डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से दुष्प्रभाव हो सकता है।
फायदा
अर्जुन की छाल के सेवन से शरीर में सूजन कम होती है। यह छाल आंतरिक संक्रमण से भी बचाव करता है।
अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से डायबिटीज के मरीजों को भी लाभ हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com