बदलते मौसम में बाल झड़ने जैसी कई समस्याएं महिलाओं और पुरुषों दोनों को ही परेशान करती हैं। इससे बचने के लिए लोग कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करते हैं।
आंवला आएगा काम
अगर आप बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचाना चाहते हैं, तो आंवला इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, फाइबर, फोलेट, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फास्फोरस, आयरन, कार्ब्स, ओमेगा-3, मैग्निशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानें बालों में आंवले का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?
आंवले का पेस्ट लगा सकते हैं
बालों की समस्याओं से बचाव के लिए आप आंवले के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आंवले को मैश कर लें। अगर आंवले बहुत सख्त हैं, तो इन्हें पानी में उबालने के बाद मिक्सी में डालकर पीस लें।
आंवले का तेल इस्तेमाल करें
बालों की मजबूती के लिए आप आंवले के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको आंवले का पेस्ट बनाना है। अब इसमें नारियल तेल मिलाकर अच्छी तरह से गर्म कर लें। आपका तेल तैयार है।
आंवले का शैंपू लगाएं
बालों के लिए आंवले का शैंपू बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आपको 2 कच्चे आंवले, रीठा और शिकाकाई लेना है। इन्हें पानी में उबालें और मिक्सी में पीस लें। एक छलनी से इस पेस्ट को छान लें। आप इसे सीधा बालों में लगा सकते हैं।
आंवला और नींबू आएगा काम
बालों में आप आंवले और नींबू के रस को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इस रस से करीब 5 मिनट तक मसाज करें और 10 मिनट तक बालों में लगे रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें।
आंवला और दही का इस्तेमाल
आंवला और दही का कॉम्बिनेशन बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच आंवला पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिला सकते हैं। अब इसे कम से कम 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं।
आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com