आंखों की समस्याों के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

By Aditya Bharat
03 Dec 2024, 18:30 IST

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मोबाइल और कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल हमारी आंखों पर भारी पड़ रहा है। लगातार स्क्रीन पर समय बिताने से आंखों में थकान, सूखापन और धुंधलापन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया से कैसे अपनी आंखें सुरक्षित रख सकते हैं।

त्रिफला

त्रिफला आंखों के लिए अमृत के समान है। इसे पीने या आंखें धोने के लिए इस्तेमाल करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है।

गुलाब जल

आंखों की जलन और थकान को दूर करने के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद होता है। ठंडे गुलाब जल से आंखें धोने पर तुरंत राहत मिलती है और आंखों में ताजगी का अहसास भी होता है।

द्राक्षा

अगूर से बने द्राक्षा रस में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों को ठंडक और नमी देते हैं। यह आंखों में जलन और थकावट को कम करने में मदद करता है, जिससे आंखें तरोताजा महसूस करती हैं।

आंवला

आंवला जूस पीना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। यह न केवल आंखों की रोशनी बढ़ाता है, बल्कि आंखों के चारों ओर आंवला तेल से हल्की मालिश करने पर थकान भी दूर होती है।

ब्राह्मी

ब्राह्मी एक प्रभावी जड़ी बूटी है जो आंखों की ब्लड वेसेल को आराम देती है। इसका सेवन करने से न केवल आंखों को राहत मिलती है, बल्कि यह दिमाग को शांत कर ध्यान केंद्रित करने में भी सहायक होती है।

एलोवेरा

एलोवेरा जूस आंखों की थकान दूर करने में सहायक होता है। इसे आंखों पर लगाने से आंखों में ठंडक महसूस होती है और तनाव कम होता है। एलोवेरा का उपयोग आंखों को आराम देने का एक बेहतरीन तरीका है।

पादाभ्यंग

पादाभ्यंग पैरों की मालिश यानी पदभ्यंग, आंखों की सेहत के लिए बढ़िया उपाय है। यह बेहतर नींद में मदद करता है, जिससे आंखों का तनाव कम होता है और दृष्टि में सुधार आता है।

सुबह ठंडे पानी से आंखें धोएं, योग और प्राणायाम करें साथ ही सिर की मालिश भी करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com