लसोड़ा खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

By Vikas Rana
06 Jun 2024, 12:32 IST

लसोड़ा का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। लसोड़ा से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

डॉक्टर मनीष सिंह के अनुसार, 'लसोड़ा के फल, पत्तों और छाल का इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन और मुंह के छालों की समस्या को दूर करते हैं।'

दांतों के दर्द से आराम दिलाएं

लसोड़ा दांतों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करता है। इसके लिए लसोड़ा की छाल को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें। अब काढ़े को ठंडा करके पी लें। लसोड़ा का काढ़ा मुंह के छाले भी ठीक करता है।

अर्थराइटिस के दर्द से आराम दिलाएं

लसोड़ा अर्थराइटिस के दर्द से आराम दिलाता है। इसके लिए लसोड़े का पाउडर लें और इसमें कपूर को मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

कमजोरी को दूर करे

लसोड़ा शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए लसोड़ा के फूल को सुखाकर इसका चूर्ण बना लें। अब इसमें बेसन और घी को मिलाकर लड्डू तैयार करके खाएं।

इम्यूनिटी को मजबूत करे

लसोड़ा शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे खाने से आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

लसोड़ा का पाउडर स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने से रैशेज और खुजली की समस्या दूर होती है।

सावधानियां

अगर आप किसी गंभीर बीमारी के मरीज है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लसोड़ा से शरीर को ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com