जामुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को रोगों से दूर रखते हैं। जामुन की तरह इसकी छाल भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।
एक्सपर्ट की राय
जामुन की छाल में फाइबर, कार्बेहाइड्रेट, पोटैशियम, आयरन पाया जाता है। साथ ही, डायबिटीज के रोगियों को भी इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से जानें इसके फायदें -
गर्भवती महिलाओं के लिए
प्रेगनेंसी में पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए जामुन की छाल काफी फायदेमंद है। इसके लिए 1 कप पानी में छाल को उबाल लें। इसके बाद पानी में जीरा पाउडर डालकर पिएं। इससे गैस और पेट फूलना बंद हो जाएगा।
स्किन के लिए
जामुन की छाल स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। जामुन की छाल को पीसकर इसका लेप लगाने से चेहरे पर झुर्रियां और दाग-धब्बे नहीं आते।
पेट दर्द के लिए
जंक फूड खाने से पेट खराब हो जाता है। ऐसे में जामुन की छाल को पानी में मिलाकर इसे पीने से पेट दर्द से आराम मिलेगा। इसका पानी अपच, गैस से भी राहत देता है।
गले की समस्या
जामुन की छाल का पानी पीने से गले में दर्द और खराश सही होती है। इसके लिए जामुन की छाल को पानी में उबाल लें। अब इस पानी से सुबह-शाम कुल्ला करें।
डायबिटीज रोगियों के लिए
डायबिटीज रोगियों को जामुन की गुठली का पाउडर खाना चाहिए। इसकी गुठली में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का गुण होता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल रखता है।
दांतों के दर्द के लिए
दांत और मसूड़ों में दर्द के लिए जामुन की छाल काफी फायदेमंद है। इसके लिए 2 चुटकी जामुन की छाल लें। अब इसमें सेंधा नमक मिक्स करें। इसके बाद दांतों पर रगड़ें।
जामुन की छाल इस्तेमाल करने से शरीर के कई रोग दूर होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com