हड़जोड़ का इस्तेमाल करने से दूर होंगे ये 5 रोग

By Vikas Rana
30 Mar 2024, 12:34 IST

औषधीय गुणों से भरपूर हड़जोड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, 'स्वाद में हल्का मीठा और कड़वा हड़जोड़ बवासीर, मोच, कब्ज, गैस और अल्सर जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होता है।'

पेट के लिए फायदेमंद

हड़जोड़ पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके लिए हड़जोड़ के पत्तों का रस निकाल लें। अब इस रस में शहद को मिलाकर पी लें।

घाव को भरता है

हड़जोड़ घाव को भरने में मदद करता है। साथ ही, इसे लगाने से इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है। इसके लिए हड़जोड़ के रस को निकालकर घाव वाली जगह पर लगाएं।

बवासीर को ठीक करता है

अधिक मसालेदार खाना खाने के कारण बवासीर की समस्या होने लगती है। ऐसे में बवासीर को ठीक करने के लिए हड़जोड़ की पत्तियों का रस निकालकर इसमें गाय का दूध मिक्स करके पी लें।

डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है

हड़जोड़ डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से भूख बढ़ती है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हड़जोड़ का सेवन करें। इसके लिए हड़जोड़ को घी के साथ मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही, इसके रस को अलसी के बीज में मिलाकर हड्डियों की मालिश करने से फायदा मिलेगा।

डॉक्टर की राय लें

किसी तरह का गंभीर रोग होने पर हड़जोड़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

हड़जोड़ से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com