भीमसेनी कपूर से शरीर को मिलने वाले 5 स्वास्थ्य लाभ

By Vikas Rana
16 Dec 2023, 09:21 IST

भारतीय घरों में पूजा करने के लिए सिंथेटिक कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कपूर को खाने से भी शरीर को काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। खाने वाला कपूर सिंथेटिक कपूर से अलग होता है। इसे भीमसेनी नाम से भी जाना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

ओजस क्लिनिक की डायटीशियन डॉ वी डी त्रिपाठी के अनुसार, 'भीमसेनी कपूर को कपूर नाम के पेड़ की छाल और लकड़ी की मदद से तैयार किया जाता है। बिहार और कई दक्षिण भारत के राज्यों में इसका इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं।'

डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है

भीमसेनी कपूर का सेवन डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसके अलावा यह भूख को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

मतली की समस्या को दूर करता है

भीमसेनी कपूर को खाने से मतली की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए कपूर को पानी में मिलाकर पी लें।

खांसी को दूर करता है

भीमसेनी कपूर सर्दी और खांसी की समस्या को दूर करता है। इसका सेवन फेफड़ों में जमे बलगम को बाहर निकाल देता है।

वजन कम करता है

वजन को कम करने के लिए भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट निकल जाता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

कपूर का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

ऐसे करें सेवन

बिहार और दक्षिण भारतीय राज्यों में भीमसेनी कपूर का इस्तेमाल कई डिशेज बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसके लड्डू और मिठाइयां बनाकर खा सकते हैं।

कपूर का सेवन करने से शरीर को इतने ज्यादा लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com