भुने हुए जीरे का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे डाइट में शामिल करके सेहतमंद बना जा सकता है। भुने जीरे को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें, इस सवाल का जवाब बता रहीं हैं डायटीशियन सना गिल।
बालों के लिए फायदेमंद
भुना जीरा बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करता है। नारियल या बादाम के तेल में इसे मिलाकर सिर पर लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम होती है।
वजन कम करने में सहायक
भुने जीरे को गर्म पानी में शहद और नींबू के साथ मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर की चर्बी को भी कम करने में सहायक है।
पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाता है
भुने हुए जीरे का सेवन गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं।
ग्लोइंग स्किन मिलती है
पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भुने हुए जीरे का पेस्ट चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा की चमक और कसावट बढ़ती है।
रूसी कम होती है
बालों की देखभाल के लिए भुना जीरा कारगर है। इसका तेल डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है और बालों को पोषण भी देता है।
खून की कमी दूर होती है
भुने जीरे में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन खून की कमी को दूर करने और रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में मदद करता है।
डिहाइड्रेशन में फायदेमंद
भुने जीरे की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है। इसे नियमित रूप से खाने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।
बुखार और उल्टी में आरामदायक
भुने जीरे का सेवन बुखार और जी मिचलाने जैसी समस्याओं में आराम देता है। इसे गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है।
दही, सलाद या गर्म पानी के साथ भुने जीरे का सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com