आयुर्वेद में भिलावा के फल का काफी ज्यादा महत्व है। इसके बीजों का इस्तेमाल कई रोगों के इलाज में किया जाता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए इस लेख में -
एक्सपर्ट की राय
गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी के अनुसार, 'भिलावा के फल से निकले तेल से पैर और हाथों की मालिश करना फायदेमंद होता है। इस फल का तेल मांसपेशियों के दर्द से भी आराम दिलाता है।'
लिवर को साफ करता है
भिलावा का सेवन लिवर को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, इसे खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
इम्यूनिटी को बूस्ट करता है
भिलावा का फल इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से गैस, कब्ज और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्या भी ठीक होती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
भिलावा के बीजों से निकला तेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसका तेल एक्ने और दाग-धब्बे जैसी समस्याओं को ठीक करता है। साथ ही, इसे लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
भिलावा फल गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
ऐसे करें उपयोग
इसका सेवन करने के लिए भिलावा के फल, 3 काजू और शहद को अच्छे से मिलाकर खा लें। साथ ही, भिलावा और लहसुन को मिलाकर खाने से भी शरीर को फायदा मिलेगा।
भिलावा के फल से शरीर को इतने ज्यादा लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com