हार्मोन को बैलेंस करने के लिए ऐसे खाएं अलसी

By Shilpy Arya
28 Jul 2023, 15:53 IST

अलसी का सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से गुणकारी होता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। स्टोरी में जानिए हार्मोन को बैलेंस करने के लिए अलसी को कैसे खाना चाहिए-

अलसी के गुण

कैलोरी

फाइबर

प्रोटीन

कॉपर

जिंक

हार्मोन को बैलेंस कैसे करती है अलसी?

हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या को दूर करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी आपकी मदद कर सकती है। अलसी एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ावा देती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी ठीक करती है।

भूनकर खाएं

अलसी को भूनकर इसका पाउडर बना लें। अब एक गिलास गुनगुने पानी में इसके पाउडर को मिलाकर पिएं।

भ‍िगोकर खाएं

अलसी के बीज को रात में सोने से पहले पानी में भ‍िगोकर रखें और सुबह इनका सेवन करें। आप इन्हें दही या फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं।

काढ़ा पिएं

आप अलसी का काढ़ा पी सकते हैं। एक बर्तन में पानी गर्म करें फिर इसमें एक चम्मच अलसी पाउडर डालकर पकाएं। कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें फिर इसमें शहद या फिर नींबू मिलाकर पिएं।

अलसी का पानी

1 चम्मच अलसी के बीज लें। इन्हें पानी में भिगोकर रात भर के लिए रखें। सुबह उठकर इसके पानी को छान लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं।

हार्मोन को बैलेंस करने के लिए आप अलसी के बीजों को इन सभी तरीकों से खाएं। आप चाहें तो इन्हें सीधे तौर पर भी खा सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com