नकसीर को कम करने के लिए कारगर आयुर्वेदिक उपाय, जानिए

By Lakshita Negi
08 Jul 2025, 14:00 IST

गर्मी के मौसम में हाई बीपी और शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण कई लोगों के नाक से खून आने की दिक्कत होती है। इसे सही करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपचार काफी कारगर माने जाते हैं। आइए जानें नकसीर की दिक्कत को कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय।

ठंडे पानी का सिंचन

नाक से खून आने पर अपने सिर और गर्दन पर ठंडा पानी डालें। इससे गर्मी कम होती है और खून का बहना धीरे-धीरे बंद होता है।

गुलाब जल का इस्तेमाल

गुलाब जल एंटी-सेप्टिक, लाइट और शांतिदायक होता है। इसकी 2-3 बूंदों को नाक में डालने से सूजन कम होती है और खून का बहना रुकता है।

धनिया का रस

फ्रेश धनिया पीसकर उसका रस निकाल लें और कुछ बूंदें नाक में डालें। इससे शरीर की गर्मी शांत होती है और नाक से खून को रोकने में मदद मिलती है।

नारियल पानी का सेवन करें

नारियल के पानी से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। दिन में दो बार इसे पीने से गर्मी कम होती है और नाक से खून के बहने की दिक्कत कम होती है।

अनार का रस भी फायदेमंद

अनार का रस ठंडा होता है, इसे पीने से खून की कमी दूर होती है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और नाक से खून बहना कम होता है।

शीतल पदार्थों का सेवन करें

आयुर्वेद में कहा गया है कि गर्मियों में ठंडी तासीर वाले फलों और पेय चीजों का सेवन करें। इसमें बेल की शरबत, खस, सत्तू व गन्ने का रस फायदेमंद होता है।

आप भी इन उपायों का इस्तेमाल करके नाक से खून की दिक्कत को कम करने के लिए अपना सकते हैं। इनके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com