क्या अलसी खाने से यूरिक एसिड कम होता है?

By Harsha Singh
31 Oct 2024, 07:00 IST

आजकल बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या बहुत आम हो गई है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यूरिक एसिड से बचाव के लिए अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

अलसी के बीज खाने चाहिए या नहीं?

आरोग्य हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी के मुताबिक, यूरिक एसिड से ग्रस्त लोगों को हाई प्यूरीन और हाई प्रोटीन फूड्स नहीं खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अलसी के बीजों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।  

पोषक-तत्वों से भरपूर

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर समेत कई फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं। इससे यूरिक एसिड की समस्या से बचा जा सकता है।  

कैसे करें सेवन?

हाई यूरिक एसिड की समस्या से बचने के लिए आप रोजाना भीगे हुए अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आप इन बीजों को सुबह या शाम किसी भी समय खा सकते हैं। आइए इससे होने वाले अन्य फायदे जानते हैं-

वजन घटाने में मदद मिलती है

अलसी के बीज खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में मदद करता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इन बीजों का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

इंटेस्टाइन रहेगा हेल्दी

अलसी में डाइट्री फाइबर, लिगनेन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। इससे इंटेस्टाइन की हेल्थ को फायदा होता है। यह इंटेस्टाइन की सूजन को कम करने और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद

अगर आप बालों की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-बी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए अच्छे होते हैं।

अलसी के बीजों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com