क्या सर्पगंधा नींद लाने में मदद करता है?

By Lakshita Negi
12 Jun 2025, 13:45 IST

नींद न आने की दिक्कत एक आम दिक्कत बन चुकी है। कई लोग इसे सही करने के लिए दवा और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्पगंधा एक ऐसी जड़ी बूटी है, जो नींद लाने में मददगार मानी जाती है। आइए डॉक्टर श्रेय शर्मा जी से जानें।

सर्पगंधा क्या है?

यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका साइंटिफिक नाम 'Rauwolfia serpentina' है। इसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में सालों से किया जा रहा है।

नींद पर इसका असर

सर्पगंधा में नेचुरल शांतिदायक गुण होते हैं, जो दिमाग को शांति देता है और नसों को रिलैक्स करता है, इससे नींद जल्दी और गहरी आती है।

तनाव को कम करता है

सर्पगंधा से तनाव और बेचैनी को कम करने के लिए भी मददगार माना जाता है। मन शांत होता है, तो नींद आना आसान हो जाता है और नींद की क्वालिटी बढ़ती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

सर्पगंधा का इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए भी किया जाता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने से शरीर रिलैक्स होता है और नींद में सुधार आता है।

सेवन का सही तरीका

सर्पगंधा का पाउडर, टैबलेट या काढ़ा बनाकर लिया जा सकता है। लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले किसी आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लेना सही होता है।

सावधानियां

इसका ज्यादा या गलत मात्रा में सेवन करना खतरनाक हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर, प्रेगनेंसी और अन्य दवा के साथ इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नींद की दिक्कत में नेचुरल विकल्प हो सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझकर और लिमिटेड टाइम तक ही किया जाना चाहिए।

नींद से जुड़ी समस्याओं में सर्पगंधा का उपयोग फायदेमंद हो सकता है, पर सलाह जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com