शालपर्णी पौधे के 5 फायदे

By Vikas Rana
20 Mar 2024, 16:51 IST

आयुर्वेद में शालपर्णी पौधे का काफी महत्व है। इसका इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने में किया जाता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

पोषक तत्वों से भरपूर

शालपर्णी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। 

पेट के लिए फायदेमंद

शालपर्णी पेट के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से एसिडिटी, हार्टबर्न, उल्टी, डायरिया और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके लिए शालपर्णी के चूर्ण को खाना खाने बाद ले सकते हैं।

पाइल्स

शालपर्णी का इस्तेमाल पाइल्स को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके लिए शालपर्णी के चूर्ण को पानी के साथ पी सकते हैं। साथ ही, इसके पत्ते को मलद्वार पर लगाने से फायदा मिलेगा।

डिमेंशिया

शालपर्णी डिमेंशिया यानी भूलने की बीमारी को भी ठीक करता है। शालपर्णी में मौजूद फ्लेवॉन्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे पोषक तत्व डिमेंशिया के लक्षणों को कम करते हैं। 

त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए शालपर्णी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सूजनरोधी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो खुजली और एलर्जी की समस्या को दूर करते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है

शालपर्णी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

डॉक्टर की सलाह लें

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

शालपर्णी से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com