दूध के साथ त्रिफला चूर्ण लेने के 5 फायदे

By Vikas Rana
21 Jun 2024, 12:07 IST

दूध के साथ त्रिफला का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर भुवनेश्वरी के अनुसार, 'त्रिफला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में मदद करते हैं।'

पेट के लिए फायदेमंद

दूध के साथ त्रिफला का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करते हैं। साथ ही, यह कब्ज, अपच और गैस की समस्या को दूर करता है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

दूध में त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूती होती है। इसका सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद

दूध में त्रिफला मिलाकर पीने से लिवर को मजबूती मिलती है। साथ ही, इससे लिवर के फंक्शन में सुधार होता है। 

वजन कम करे

दूध में त्रिफला मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप मोटापे के शिकार है, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

दूध में त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। ऐसे में हार्ट के मरीज इसका सेवन जरूर करे।

दूध में त्रिफला मिलाकर पीने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com